फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP marches with subordinates

एसपी ने मातहतों के साथ किया रूट मार्च

Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP marches with subordinates
भदोही। अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास समारोह की तैयारियों को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट है। नगर के धार्मिक स्थलों पर बकरीद के दिन से ही सुरक्षा कर्मी तैनात करने के साथ वरिष्ठ अधिकारी कस्बों में रूट मार्च कर लोगों में सुरक्षा का अहसास कराने में लगे हैं। मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने जहां कोतवाली में हिंदू मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ बैठक की तो दूसरी ओर सायं पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने नगर में रूट मार्च किया। एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों पर निगाह रखी जाए। बाहर से अपने जिलें में आ रहे संदिग्ध लोगों को हल्के में न लिया जाए साथ ही छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लें। एसपी सायं 5 बजे भदोही पहुंचे। पहले मातहतों के साथ विचार विमर्श किया इसके बाद मेनरोड सहित कई मोहल्लों में घूम कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

उधर शांति समिति की बैठक में धर्मावलंबियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में लोगों से कहा गया कि शहर की गंगा जमुनी तहजीब को बचाए रखने में सहयोग दें। बैठक में पुजारी रवि जायसवाल हरि मंदिर, विनोद कुमार पांडेय, रामदास, हाजी अब्दुल हादी अंसारी, हाफिज गुलाम मुस्तफा, हाफिज मेराज, हाफिज इमरान, हाफिज अनस, दानिश सिद्दीकी, नुरैन खां, जफर आदिल, कोतवाल श्रीकांत राय आदि रहे।
विज्ञापन

--
रेलवे पुलिस भी रही सतर्क
भदोही। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसके लिए मंगलवार को दिन भर पुलिस सतर्क रही। शहर के विभिन्न चौराहों पर जहां वाहनों की जांच की गई वहीं संदिग्ध दिख रहे लोगों को रोक कर पूछताछ की गई। उधर भदोही स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने सघन जांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर आने जाने वालों की सघन जांच कराई जा रही है। किसी को जन समूह में नहीं निकलने दिया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि जिले में धारा 144 लागू है। किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे पुलिस ने केवल प्लेटफार्म पर ही नहीं रेलवे ट्रैक पर भी सतर्कता बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed