फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs New Zealand: 'It Would Be Great to Play Against Him', Jacob Duffy on Facing Virat Kohli

भारत vs न्यूजीलैंड: 'उनके खिलाफ खेलना शानदार होगा', विराट कोहली का सामना करने को लेकर क्या बोले जैकब डफी?

Sun, 01 Nov 2026 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Nov 2026 03:27 PM IST
सार

डफी ने कहा, '2015 और 2019 के वर्ल्ड कप देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। मेरे लिए ये हमारे खेल के सबसे बड़े मुकाम हैं। ये वो बड़े टूर्नामेंट हैं जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ, जिनके लिए मैंने मेहनत की और जिनका हिस्सा बनना चाहता था।

विज्ञापन
India vs New Zealand: 'It Would Be Great to Play Against Him', Jacob Duffy on Facing Virat Kohli
कोहली और डफी - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। 4 नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड और भारत के बीच आगामी वनडे सीरीज में डफी अपने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथी खिलाड़ी कोहली का सामना करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


डफी ने आईपीएल 2026 के दौरान कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था और नेट्स में उन्हें गेंदबाजी भी की है। न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने इस बात पर हैरानी जताई कि भारत में एक सुपरस्टार होने और लगभग 'ईश्वर जैसी हैसियत' रखने के बावजूद कोहली कितने जमीन से जुड़े इंसान हैं।
विज्ञापन


रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान डफी ने कहा, 'कल मेरी उनसे (कोहली) मुलाकात हुई। वह जिम में थे, वहां उनसे मिलना काफी अच्छा रहा, और उनका व्यवहार मेरे प्रति बहुत शानदार था। भारत में उन्हें लगभग एक 'ईश्वर' का दर्जा प्राप्त है - वह वहां एक मेगास्टार हैं - फिर भी उनका इतना जमीन से जुड़ा होना और आरसीबी में हम जैसे विदेशी खिलाड़ियों का स्वागत करना, वाकई बहुत अच्छी बात है। इसके लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। अब जब मैंने उनके साथ ड्रेसिंग रूम भी साझा किया है, तो उनके खिलाफ खेलना वाकई शानदार होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह आरसीबी में कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे थे, तब उन्होंने भारतीय मैदानों पर अपनाई जाने वाली रणनीतियों के बारे में कोहली से काफी चर्चा की थी। डफी ने कहा, 'उनका काम के प्रति नजरिया बहुत शानदार है। नेट्स में मैंने उन्हें काफी गेंदबाजी की, क्योंकि वह हमेशा पहले बल्लेबाज होते थे और मैं हमेशा पहला गेंदबाज। हमने नेट्स में एक-दूसरे के सामने काफी समय बिताया है, जो कि बहुत अच्छी बात है। इसके साथ ही, उन्होंने मुझे काफी करीब से देखा है, इसलिए उनकी तैयारी भी अच्छी होगी।'

कीवी गेंदबाज ने आगे कहा, 'हम अक्सर खेल की बारीकियों के बारे में काफी बातचीत करते हैं। हम भारत की कुछ खास पिचों के बारे में भी चर्चा करते हैं। कुछ विकेट काफी अलग होते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसे विकेटों पर अलग-अलग लाइन और लेंथ के बारे में काफी बात की। उन्होंने बताया कि वह खुद को कैसे एडजस्ट करते हैं और मुझे भी उन विकेटों पर कैसे एडजस्ट करना चाहिए। उनकी तरफ से मिली ऐसी छोटी-छोटी बातें काफी अहम थीं।' इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें वनडे क्रिकेट पसंद है। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज को वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण सीरीज बताया। 

डफी ने कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मुझे वनडे क्रिकेट काफी पसंद है। मुझे इसमें यह अच्छा लगता है कि शुरुआत में गेंद स्विंग होती है और गेंदबाजों को 'हार्ड लेंथ' पर गेंद डालने का मौका मिलता है। फिर पारी के आखिर में खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। अगले साल इसी समय साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप भी होने वाला है। मुझे लगता है कि यह हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।'


डफी ने कहा, '2015 और 2019 के वर्ल्ड कप देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। मेरे लिए ये हमारे खेल के सबसे बड़े मुकाम हैं। ये वो बड़े टूर्नामेंट हैं जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ, जिनके लिए मैंने मेहनत की और जिनका हिस्सा बनना चाहता था। जाहिर है कि वर्ल्ड कप से एक साल पहले ये मैच बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। मुझे लगता है कि हम अपनी टीम में जगह बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं और अपना दावा मजबूत करने की कोशिश में हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed