फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Somewhere there is an open drain and somewhere the broken manhole is giving a feast to the accident

कहीं खुली नाली तो कहीं टूटा मैनहोल हादसे को दे रहे दावत

Fri, 19 Aug 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is an open drain and somewhere the broken manhole is giving a feast to the accident
ज्ञानपुर। मुख्यालय से सटे ज्ञानपुर नगर पंचायत के वार्डों में टूटी नाली, खूला मैनहोल, अतिक्रमण व घास फूस से पटी छोटी नालियां लोगों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इनकी मरम्मत की जब भी बात होती है तो नगर पंचायत प्रशासन बजट का रोना रोता है। रहवासियों ने खुले मैनहोल को ढकवाने और नालियों की सफाई की मांग की है। नगर पंचायत के वार्डों में जब पड़ताल की गई तो कई जगह नालियां टूटी हुई मिलीं। मैनहोल पर रखा ढक्कन टेड़ा दिखा। वार्ड संख्या चार प्रोफेसर कॉलोनी के पीछे वाली नाली गंदगी और घास फूस से पट चुकी है। आसपास के रहवासियों की शिकायत है कि साफ-सफाई नहीं की जाती। यहीं हाल ज्ञानपुर पुरानी तहसील के पीछे वाली गली का है। जहां कई स्थानों पर नाली खुली है और जगह जगह टूट चुकी है। बारिश के दिनों में नाली का गंदा पानी रोड पर आता है। दुर्गागंज स्थित सब्जी मंडी वाली गली में नाली टूटी है। पुरानी बाजार के पास नारायण कॉलोनी है, कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर कई महीनों से नाली खुली है। वार्ड संख्या पांच के यादव बस्ती में जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास नाली अपनी ही व्यथा पर आंसू बहा रही है। उधर, नगर पंचायत प्रशासन बजट का रोना रोता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बजट की कमी बताते हुए कहा कि बजट आने पर ही काम होगा। बजट न होने के कारण कुछ कर्मियों का वेतन भी नहीं दिया जा सका है। वार्डों में जगह जगह खुले नाली के ढक्कन से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। यदि वाहन चलाते समय जरा सी भी असावधानी बरती गई तो वाहन सीधे नाली में जा सकते है। बता दें कि जहां नाली खुली है, वहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। दिन में तो जैसे तैसे लोग खुली नाली को देखकर बगल से वाहन लेकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय वाहन चालक सावधानी बरतते हैं। रात के समय यदि कोई वाहन खुली नाली में फंस जाए तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed