फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solar water pump not installed, payment done

सोलर वाटर पंप लगे नहीं, हो गया भुगतान

Mon, 05 Jul 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Solar water pump not installed, payment done
ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ पानी मुहैया कराने की मुहिम का प्रधानों और सचिवों ने सरकारी धन का बंदरबांट किया है। कई गांवों में बिना सोलर वाटर पंप लगे भुगतान कर दिया गया। पूर्व प्रधान और सचिवों के तालमेल से खेल हो गया। अब नई ग्राम पंचायत का गठन होने के बाद की गई गड़बड़ी की पोल खुलने लगी है। केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के बेहतर विकास पर जोर देती हैं। राज्य और केंद्रीय वित्त के मद से अलग-अलग विकास कार्य होते हैं। जिसमें नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिंग, शौचालय, मिशन कायाकल्प में स्कूलों के सुंदरीकरण और सोलर वाटर पंप की स्थापना जैसे काम शामिल हैं। अधिकतर ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य हुए, हालांकि कुछ गांवों में सचिव और प्रधानों ने तालमेल बनाकर बिना काम कराए ही भुगतान करा लिया। ताजा मामला सुरियावां ब्लॉक के महजूदा गांव का सामने आया है। यहां के ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय ने डीडीओ को शिकायत कर जांच की मांग की। पत्र में कहा कि बिना सोलर वाटर पंप लगे ही करीब दो लाख आहरित हो गया है। एक पंप की कीमत दो से ढाई लाख रुपये तक है। प्रकरण की जांच कराकर सचिव और प्रधान से रिकवरी कराई जाए। यह तो एक बानगी है। डीघ के 11 ग्राम पंचायतों में इसी तरह 45 लाख के घपले में एडीओ पंचायत अजय पांडेय फंस गए हैं। निलंबित सचिव नितेश वर्मा के फंड ट्रांसफर आर्डर से 45.33 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी करने वालों से रिकवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed