{"_id":"581112a84f1c1bac52bc2b73","slug":"shroff-s-daughter-s-throat-slit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की बेटी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की बेटी की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। दानूपुर गांव में बुधवार की सुबह एक सराफा व्यापारी की बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बिहरोजपुर गंगा घाट से शव कब्जे में ले लिया। मकान में चाकू भी मिला है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
नागमलपुर निवासी रवींद्र कुमार सेठ की दानूपुर बाजार में सराफा की दूकान है। बाजार से कुछ दूर उनका दो मंजिला मकान है। बुधवार को रवींद्र और उनकी पत्नी दवा लेने गए थे, जबकि उनका छोटा बेटा श्यामबाबू स्कूल गया था। घर में केवल रीतू (17) थी।
सराफा की दूकान की सफाई करने के बाद बड़ा बेटा रामबाबू घर पहुंचा तो उसकी बहन रीतू का खून से लथपथ शव आंगन में मिला। गले और सीने में चाकू से हमले के निशान थे। परिवार वाले पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने बिहरोजपुर गंगा घाट पहुंच गए। उधर, सूचना मिलने पर सुरियावां पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दो मंजिला मकान के अंदर चाकू और मोबाइल बरामद किया। मकान में कई स्थान पर खून के छींटे साफ करने के निशान मिले। मृतका के बड़े भाई रामबाबू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।