फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shab-e-Barat celebrating with Akeedat

अकीदत के साथ मना शब-ए-बरात

Sun, 28 Mar 2021 05:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat celebrating with Akeedat
ज्ञानपुर। शब-ए-बरात पर्व रविवार को जिले के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अकीदत के साथ मनाया गया। पूर्वजों की याद में अकीदतमंद फाति हाख्वानी कराकर शिरनी का वितरण कराया। बस्ती, मोहल्ले और गलियों में स्थित मस्जिदों की भव्य सजावट आकर्षण का केंद्र रही। कब्रिस्तानों में हुई विशेष साफ-सफाई कर दुआख्वानी का सिलसिला देर रात तक चला। समाज के लोग घरों को मोमबत्ती और विद्युत लाइटों लगाकर पूरी रात गुलजार रखा।
विज्ञापन

महिलाएं कुरआन पाठ की तिलावत कर बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर अमन-चैन की दुआ मांगी। उलमा-ए-कराम ने बताया कि शब-ए-बरात को इबादत का पर्व माना गया है। पर्व को दो नामों से जोड़कर अलग-अलग अर्थ निकले हैं जिनमें शब का अर्थ है रात और बरात का अर्थ मासूमियत। यह पर्व साल में एक बार शाबान महीने चांद की 14 तारीख को मनाया जाता है। यह भी मान्यता है कि पूर्व के कर्मों का लेखा-जोखा तैयार करने और आने वाले साल की तकदीर तय होती है। गुनाहों से मुक्ति पाने के लिए समाज के लोग तिलावत करते हैं और अल्लाह अपने बंदों का हिसाब-किताब करता है। घरों में तरह-तरह के हलवा, कोरमा, बिरयानी जैसे पकवान बनाने के बाद फातिहा ख्वानी उसके बाद वितरण एक-दूसरे के गिले-शिकवे की दूरी नजदीकियों में बदलता है। आगामी माह से शुरू होने वाले पवित्र माहए-रमजान की तैयारी शब-ए-बारात रोजेदारों को रोजा रखने की सीख देता है और दुनिया से अलविदा हो चुके पूर्वजों को गुनाहों से बरी करने में की गई तिलावत नेकी की ओर रुखसत कराती है। चौरी, महाराजगंज, माधोसिंह, उगापुर, कठारी, जयरामपुर-घोसिया, खमरिया नगर, गोपीगंज नगर, पुरानी बाजार-ज्ञानपुर, सुरियावां, अभोली, मतेथू, दानूपुर, पाली, सरोई, सूफीनगर-गोधना, सुभाषनगर, कोइरौना, कटरा-डीघ, धनतुलसी, गिराई, गहरपुर, औरंगाबाद, हुसैनीपुर, नईबाजार आदि स्थानों पर काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed