फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seva Sankalp Abhiyan launched, 57 people donated blood in the district hospital

Bhadohi News: सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, जिला अस्पताल में 57 ने किया रक्तदान

Fri, 18 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Seva Sankalp Abhiyan launched, 57 people donated blood in the district hospital
सौ शैय्या अस्पताल सरपतहां में मरीज को फल वितरित करते जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी। स्रोत: अस्
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों, युवाओं और अधिकारियों समेत 57 लोगों ने रक्तदान किया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार और सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मरीजों से संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ना चाहिए। उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में भी मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डॉ. आनंद मिश्रा, गोरेलाल पांडेय, नागेंद्र मिश्रा, मनीषा अंबष्ट, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. सुनील कुमार पासवान, डॉ. सुशील शुक्ला, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. कृष्ण चंद्र दूबे आदि मौजूद रहे। सीएचसी भानीपुर में अधीक्षक डॉ. पीसी बिंद और पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर फूलचंद, पंकज, अभय राज सिंह, राजकुमार पाल, संजीत शुक्ला, शोएब अहमद, महेश बिंद, मुकेश बिंद आदि रहे। सीएचसी सुरियावां में चेयरमैन विनय चौरसिया ने मरीजों को फल बांटे। इस दौरान डॉ. आनंद स्वरूप, डॉ. सुभाष चंद्र बिंद, दीपक पाठक, योगेंद्र सिंह, स्वरूपा बिंद, ललित उपाध्याय और शिव प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे। इसी तरह औराई, डीघ और भदोही सीएचसी पर भी मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन

------------
डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग का विकास : अनिरुद्ध
ज्ञानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विकास प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, रोजगार, आवास, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर डीआईओएस अंशुमान, नागेंद्र सिंह, राकेश दूबे, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बेरासपुर में चला स्वच्छता अभियान
कौलापुर। डीघ ब्लॉक के बेरासपुर गांव में बृहस्पतिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रशासक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों और कर्मचारियों ने गांव में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मिथिलेश कुमार ने कहा कि आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश कुमार, लेखपाल रजनीश तिवारी, कमलेश यादव, पंचायत सहायक पिंटू सरोज, अनीश कुमार और मानिकचंद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed