{"_id":"68011aa88ef871afde00dc69","slug":"self-defense-training-given-to-girl-students-taekwondo-players-gave-training-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिया प्रशिक्षण
Thu, 17 Apr 2025 08:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:46 PM IST
सार
स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान ताइक्वांडो सिखाया गया और उन्हें किस तरह से पुलिस की मदद लेनी है ये बताया गया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
छात्राओं को आत्मरक्षा का संदेश देती पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हमें अपने अधिकारों को लेकर सजग रहना होगा। जब हम खुद अपने अधिकारों के बारे में जानेंगे, तब ही अपनी बात को किसी के सामने प्रमुखता से रख पाएंगे। महिला सशक्तिकरण को लेकर तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा। जब हमें इसकी जानकारी होगी।
विज्ञापन
यह बातें अमर उजाला की ओर से औराई के केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता-आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सीओ शांभवी त्रिपाठी ने कही। भदोही ताइंक्वाडो एसोसिएशन के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण दिए।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि बदलते दौर में हमें अपनी बुनियादों से जुड़ा रहना भी बहुत जरूरी है। छात्राओं को 1090, 112 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों के साथ कुछ प्रमुख धाराओं के बारे में भी बताया। कहा कि छात्राएं खुद की सुरक्षा को लेकर जागरूक हो। इससे समाज में जो अवांछनीय तत्व हैं। उन्हें सबक मिलेगा।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. पीएन डोंगरे ने जब आप पढ़ लिख कर स्ववालम्बी बनेंगी तो सही व गलत की पहचान कर सकेंगी। ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव सत्यम शुक्ला ने बताया कि छात्राओं को न सिर्फ समाज में बल्कि घर में भी मजबूत होकर रहना होगा।
ताइक्वांडो के प्रशिक्षक व कोच निलेश कुमार के साथ मानसी कौशल, अंजलि चौहान, ख़ुशी माली, रोहित बिंद ने बारी-बारी छात्राओं को बताया कि किस तरह से वे घर से बाहर की खुद की रक्षा कर सकती हैं। बताया कि सबसे पहले हमें पूरी तरह से अलर्ट रहकर उनकी गतिविधियों पर गौर करना है।
अगर कहीं भी लगे कि आपके साथ गलत हो सकता है तो तत्काल अवेयर हो जाएं और अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो। स्वागत प्रो. आराधना वर्मा, संचालन डॉ. सुचिता वर्मा व धन्यवाद डॉ. मनीषा ने किया। मौके पर प्रो. रीना सिंह, प्रो. लक्ष्मी यादव, प्रो. विनोद कुमार मिश्र, प्रो. रमोद कुमार मौर्य, डॉ. ज्योत्सना जायसवाल, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. प्रभात कुमार पांडेय, डॉ. मोहम्मद आकिफ तौफ़ीक़, डॉ. अरविन्द उपाध्याय समेत करीब 200 छात्राएं रहीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन