{"_id":"62ec12fae838303a1528930e","slug":"samples-of-victims-of-vomiting-and-diarrhea-were-sent-to-bhu-bhadohi-news-vns667647232","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त के पीड़ितों का सैंपल भेजा गया बीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त के पीड़ितों का सैंपल भेजा गया बीएचयू
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के खेदौपुर ग्राम पंचायत में सोमवार को उल्टी-दस्त से एक वृद्ध महिला की मौत और छह लोगों के एक साथ बीमार होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अब तेजी दिखानी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को भी गांव में टीम जांच करने पहुंची। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी अजीत पाठक ने बताया कि गांव में वैक्टिरिया की जांच की गई है। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही दस मरीजों का भी सैंपल लिया गया है। उसे बीएचयू भेजकर जांच करायी जाएगी। उसी आधार पर तय होगा कि डायरिया थी या कुछ और। उन्होंने बताया कि गांव में दस दिन तक टीम की निगरानी रहेगी। गांव में जहां भी जल जमाव है, वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। गांव में एक कुआं है जिसमें बहुत गंदगी है, कुआं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले एक वृद्ध महिला को उल्टी-दस्त शुरू हुआ। उसके बाद इससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसी के परिवार से एक मासूम और एक महिला बीमार हो गई। इसकी जानकारी विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया। सीएचसी डीघ के अधीक्षक डॉ. देवेश पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वहां मरीजों की जांच की। दवा देने के साथ ही चार लोगों को भर्ती कराया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। ग्रामीणों ने डायरिया की बात कही। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया की पुष्टि नहीं की है, रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जाएंगी। ऐसे में सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि टीम भेजी गई है और सैंपल एकत्रित कर उसे बीएचयू जांच के लिए भेजा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि उल्टी-दस्त का कारण क्या था।