फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RTE: Application for first phase will start from December 1st

आरटीई : पहले चरण के लिए एक दिसंबर से शुरू होगा आवेदन

Sat, 08 Nov 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
RTE: Application for first phase will start from December 1st
जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी और काॅन्वेंट स्कूलों में कमजोर आय वर्ग के बच्चों के प्रवेश के लिए पहले चरण का आवेदन एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आवेदनों का सत्यापन पूर्ण होने के बाद 25 दिसंबर के बाद लॉटरी से बच्चों का चयन होगा। आरटीई के तहत निजी कान्वेंट विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन

इनके कापी-किताब का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। जिले में 725 निजी विद्यालय हैं। अभिभावक www.rte25.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। कक्षा नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष के बीच होना चाहिए। पिछली बार जहां आवेदन की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की गई थी, वहीं इस बार पांच चरणों में आवेदन का मौका दिया गया है। जिसमें ई-लाॅटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक नवीन मिश्रा ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत एक दिसंबर से आवेदन शुरु होगा। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभिभावक आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश पाने वाले बच्चे का डाटा आरटीई पोर्टल, यू-डायस पोर्टल पर फीड कराते हुए अपार आईडी बनवाई जाएगी। प्रवेश पाने वाले बच्चों की अपार आईडी न बनाए जाने व डाटा फीड न करने पर विद्यालय को फीस प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed