{"_id":"67880123aa6ed2f1ad04d154","slug":"road-electricity-and-water-works-will-be-done-with-rs-3307-crore-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121275-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 33.07 करोड़ से सड़क, बिजली और पानी के कराए जाएंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 33.07 करोड़ से सड़क, बिजली और पानी के कराए जाएंगे कार्य
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला पंचायत को वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 56.62 करोड़ की आय हुई। जिसमें से 53.81 करोड़ रुपये विभिन्न मदों में व्यय किए गए। जिला पंचायत ने एक साल में 2.80 करोड़ रुपये बचाया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30.31 करोड़ की कार्य कराने की योजना है।
पिछले साल की शेष रकम को मिलाकर 33.07 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें सड़क, बिजली, पानी, हाईमास्ट लाइट और इंटरलॉकिंग समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दूबे ने सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने पिछली कार्यवाही की पुष्टि के लिए प्रस्ताव रखा। जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बैठक में अधूरे कार्य को पूर्ण कराने समेत कई बिंदुओं पर अनुमोदन दिया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्यों ने बिजली निगम, जल निगम, नलकूप, नहर और आरईएस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए गए। जिसको दिखवाने के लिए सीडीओ से कहा गया।
जिला पंचायत विकास योजना के तहत पंचम राज्य वित्त आयोग के टाइड-अनटाइड फंड के कार्य, 2025-26 के श्रम बजट के अनुमोदन पर विचार किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने पीएमजीएसवाई की सड़कों के सर्वे और जल जीवन मिशन से खराब सड़कों को दुरूस्त कराने के लिए कहा।
इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, पीडी आदित्य कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जैनू राम, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और डीपीआरओ संजय मिश्रा आदि रहे।