फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Recovery notice of Rs 7.56 crore issued to 10 dismissed teachers

Bhadohi News: बर्खास्त 10 शिक्षकों को 7.56 करोड़ का रिकवरी नोटिस

Mon, 26 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Recovery notice of Rs 7.56 crore issued to 10 dismissed teachers
ज्ञानपुर। जिले में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने वाले बर्खास्त शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब बर्खास्त 10 शिक्षकों को 7.56 करोड़ की रिकवरी नोटिस जारी की गई। 11 लाख से लेकर सवा करोड़ तक की नोटिस मिलने पर शिक्षकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पिछले दो साल में करीब 22 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें चार हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं। एक दशक पहले नियुक्ति प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं थी। अब प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन होने से फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों की पोल खुलने लगी है।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से लेकर अन्य विश्वविद्यालयों की डिग्री संदिग्ध मिली है। सत्यापन में पता चला कि दूसरे के अभिलेख पर नौकरी करते हुए 22 शिक्षक पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2023 से लेकर मार्च 2025 तक 22 शिक्षकों को बर्खास्त किया है।
लेखा विभाग से वेतन की रिपोर्ट मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने 10 बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ सात करोड़ 56 लाख 87 हजार 444 रूपये की रिकवरी नोटिस जारी की है।
इसमें भदोही, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और वाराणसी के शिक्षक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed