फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Received three thousand cash after treatment from Ayushman

Bhadohi News: आयुष्मान से उपचार कर ले लिए तीन हजार नकद

Tue, 07 May 2024 04:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Received three thousand cash after treatment from Ayushman
गोपीगंज। चिकित्सक ने आयुष्मान कार्ड से आपरेशन करने के बाद मरीज से तीन हजार रुपये ले लिए। आपरेशन ठीक से नहीं करने के कारण मरीज दोबारा संक्रमण का शिकार हो गया। सोमवार को पीड़ित ने सीएमओ डॉ. एसके चक को पत्रक देकर चिकित्सक की शिकायत की है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के बस स्टैंड निवासी अमरजीत यादव को परेशानी थी। चिकित्सकों ने आपरेशन की सलाह दी। एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सक कटका पड़ाव स्थित औराई क्षेत्र के एक निजी अस्पताल शल्यक्रिया करते हैं। उन्होंने छह मार्च को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उसका आपरेशन किया। इसके बावजूद चिकित्सक ने उनसे तीन हजार रुपये नकद ले लिए। बाताय कि आपके आयुष्मान कार्ड से दो हजार रुपये कटे हैं। सावधानी से आपरेशन नहीं करने के कारण उसे संक्रमण हो गया। हालत गंभीर होने पर उन्होंने गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। सीएमओ को दिए पत्र में पीड़ित ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed