फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain disrupted life throughout the day

दिनभर हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Thu, 17 Jun 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Rain disrupted life throughout the day
बुधवार प्रातङ: शुरू हुई मूसलाधार वर्षा दिन भर चलती रही। बारिश के चलते कालीन नगरी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शहर के मुख्य मार्गों समेत मोहल्लों में जलजमाव से आवागमन बाधित रहा। लिप्पन रोड निवासी के मुताबिक भदोही शहर में जलनिकासी की समस्या वर्षों पुरानी है। शिकायत करने के बावजूद जलनिकासी का मुकम्मल बंदोबस्त नहीं किया गया। यहां हल्की बारिश में मु्ख्य सड़कों पर जलजमाव हो जाता है तो बृहस्पतिवार को हुई बारी बारिश के चलते हुई परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बारिश के चलते हुए जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गई। मुख्य सड़क स्टेशन रोड लिप्पन तिराहे से लेकर पकरी तिराहे तक भारी जलभराव से लोगों को मुश्किल में डाल दिया तो मेनरोड तकिया कल्लन शाह तथा आसपास के इलाके में पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोग बाल्टी के जरिए घर में घुसे पानी को निकालने की जुगत में लगे रहे। शहर के छेड़ीबीर, बाजार सरदार खां, जल्लापुर नईबस्ती, काशीपुर, दरोपुर, घमहापुर, चौरी रोड, जलालपुर, रेवड़ापरसपुर, आदि मोहल्लों में सड़क पर हुए जलजमाव के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। भदोही शहर के स्टेशन रोड पर जिसने भी पानी में कार या बाइक ले जाने की हिम्मत की उसे वाहन ढकेल कर ले जाना पड़ा। जल जमाव के चलते वाहन पानी में बंद हो जा रहे थे। वाहन के स्टार्रट नहीं होने के चलते लोंगो को धक्का लगाना पड़ रहा था। बारिश का असर दैनिक मजदूरों के कामकाज पर पड़ा है। दुकान भी आम दिनों के अपेक्षा कम ही खुले। सड़क पर रेहड़ी पटरी वाले नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed