फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rage on dirt in tehsil in bhadohi

डीएम ने भदोही तहसील का किया निरीक्षण

Thu, 30 Jan 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rage on dirt in tehsil in bhadohi
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को भदोही तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील परिसर में समुचित साफ-सफाई न होने और शौचालय, पेयजल, दीवार-खिड़की आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। चेतावनी देते हुए परिसर को स्वच्छ रखने और रिकॉर्ड रूम में फाइलों के समुचित रखरखाव की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सबसे पहले तहसील परिसर, कार्यालय, कोर्ट का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने साफ-सफाई, शौचालय, टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, दीवार, दरवाजे औरखिड़की को मानक अनुरूप न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नाजिर को चेतावनी देते हुए हिदायत दी कि तहसील परिसर में पुराने आवासीय भवन परिसर की साफ सफाई एवं मरम्मत कराएं। स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दीवार और दरवाजे, खिड़कियों की अच्छी पेंटिग होनी चाहिए। रिकार्ड रूम में कहा कि फाइलों का रखरखाव ठीक होना चाहिए। उन्होंने एसडीएम कोर्ट एवं कार्यालय का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि बकाया वसूली में तेजी लाएं। कहा कि तहसील दिवस में वाद विवाद से संबधित मामलों का निपटारा शीघ्र कराएं। तीन वर्ष से पुराने मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed