फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparation to open ITI for children of workers

Bhadohi News: श्रमिकों के बच्चों के लिए आईटीआई खोलने की तैयारी

Mon, 15 Apr 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Preparation to open ITI for children of workers
भदोही। केयर एंड फेयर (यूरोप) के अध्यक्ष वोल्कर हेनरिक ने कहा कि कालीन उद्योग में बाल श्रमिक और बंधुआ मजदूर नहीं रह गए हैं। अब निर्यातक और आयातक मिलकर श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर चार करोड़ रुपये सालाना खर्च कर रहे हैं। श्रमिकों के बच्चों के लिए एक आईटीआई भी खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वर्तमान में केयर एंड फेयर (इंडिया) मजदूरों के बच्चों के लिए भदोही में 6 और जौनपुर में एक विद्यालय संचालित कर रहा है। मिर्जापुर के चील्ह क्षेत्र में 16 अप्रैल को हमारे आठवें विद्यालय शुरुआत हो जाएगी। वाराणसी के नेवादा में विद्यालय खोलने के लिए निर्यातक रियाज अहमद अंसारी ने भूमि दी है। संस्था के सचिव एहसन रऊफ खां ने बताया कि संस्था के दो विद्यालय हाईस्कूल तक हैं। इन विद्यालयों में प्रतिदिन 2200 बच्चों को तालीम दी जा रही है। इसके अलावा संस्था 40 हजार रोगियों का हर साल इलाज कराती है। छह 6 महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। शीघ्र ही निजी आईटीआई खोलने पर भी विचार कर रहे हैं। पीटर फ्लिगनर, सुजन ब्रुनर पीएम शर्मा, रियाज अहमद अंसारी, उमेश कुमार गुप्ता मुन्ना और शमीम आलम लल्लन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed