फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pregnant women will get better treatment in the health fair.

Bhadohi News: आरोग्य मेले में गर्भवती महिलाओं को मिलेगा बेहतर उपचार

Sun, 04 Jan 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women will get better treatment in the health fair.
सरकारी अस्पतालों में प्रसव का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में गर्भवती महिलाओं का बेहतर उपचार किया जाएगा। हर रविवार को जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगता है। मेले में अब गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए विशेषज्ञ की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी माह में 4400 गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए चिह्नित की गई है। ये महिलाएं औराई, अभोली, सुरियावां, डीघ, ज्ञानपुर ब्लाक अंतर्गत आती हैं। मेले में आशा, एएनएम गर्भवती महिलाओं को लेकर आएं। जहां उनका बेहतर ढंग से उपचार किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि मेले में गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed