फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Plants planted to increase greenery, dried up in five days

Bhadohi News: हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए पौधे, पांच दिन में ही सूख गए

Fri, 26 Jul 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Plants planted to increase greenery, dried up in five days
ज्ञानपुर। जिले में पांच दिन पहले हरियाली बढ़ाने के लिए रोपे गए पौधे पर दिन में ही सूखने लगे हैं। अफसर से लेकर जन प्रतिनिधियों ने जोर शोर से पौधे लगाए थे। एक ही दिन में 13 लाख 15 हजार पौधे लगाकर रिकाॅर्ड बनाने वाले जिले ने पौधों के सूखने में रिकाॅर्ड बना दिया। पांच ही दिन में जिन पौधरोपण की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं पौधे अब देखरेख के अभाव में सूखने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में 24 विभागों के समन्वय से जोर शोर के साथ पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय अधिकारी शामिल हुए। अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर 20 जुलाई को रोपे गए पौधों की पड़ताल की। टीम ऐसे स्थानों पर पहुंची जहां अधिकारी, नेता, समाजसेवी और ग्राम प्रधानों ने पौधारोपण किया था।
विज्ञापन

वहां कई स्थानों पर पौधे दम तोड़ते नजर आए। जिले के लखनो तालाब, ग्राम पंचायत वारी, नेवादा कला, चौरी के पचपटिया, बहरी, अमवा, भूलईपुर, बरवा, अर्जुनपुर आदि सहित विभिन्न गांवों रोपे गए पौधों की पड़ताल की गई। यहां ग्राम सभा में प्रधान की ओर से पौधरोपण कराया गया था। सभी गांव में 50 से 100 के बीच पौधरोपण किया गया था, लेकिन अधिकांश पौधे सूखने के कगार पर हैं। यहीं हाल सुरियावां नगर, गोपीगंज, भदोही, खमरिया, घोसिया आदि का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1- ज्ञानपुर के वारी गांव में करीब 200 पौधरोपण किया गया है। इसमें से करीब 25 फीसदी पौधे सूखने के कगार पर है। पौधों के पत्ते पीले पड़ चुके थे और न ही पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड लगाए थे।
केस 2 - ज्ञानपुर मुख्यालय रोड पर लखनों तालाब के पास करीब 20 जुलाई को 150 पौधरोपण लगाए गए थे। इसमें से करीब 60-65 पौधे सूखे चुके हैं। कई गड्ढों में से पौधे ही गायब मिले।
वायरल वीडियो नहीं रोपित किए गए पौधे
ज्ञानपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग नई बाजार नगर पंचायत का बता रहे हैं। जहां एक ही स्थान पर 150 से 200 पौधे रखा गया है। एक ओर 20 जुलाई को लोगों ने पौधरोपण किया। वहीं नई बाजार नगर पंचायत अंतर्गत पौधे ले जाकर सुखाए जा रहे हैं।



मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है, जो पौधे सूखे हैं। वहां नए पौधे लगाए जाएंगे। अन्य विभाग को रोपित किए गए पौधों की सिंचाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। पौधों को सुरक्षित रखा जाएगा। - नीरज आर्य, डीएफओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article