फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People are suffering from corruption, unemployment and inflation: Wasim Ansari

भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से जनता त्रस्त : वसीम अंसारी

Sun, 24 May 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from corruption, unemployment and inflation: Wasim Ansari
भदोही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को पचपटिया गांव में हुई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसमें 26 मई को भदोही ब्लॉक और दो जून को तहसील भदोही में धरना देने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। इससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग परेशान है। अघोषित बिजली कटौती ने लोग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय समाज में नफरत फैला रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दुबे और ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। इस मौके पर अवधेश पाठक, अकबर अंसारी, राकेश मिश्रा, उदय नारायण राय, राजनाथ यादव, विशाल गौतम, संजय पांडेय, सुधांशु पांडेय, धर्मेंद्र पटेल, नितिन सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed