{"_id":"6aaaeacf20c3f981530e11a0","slug":"operator-and-doctor-absent-notice-issued-to-ultrasound-center-bhadohi-news-c-313-1-svns1007-160312-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: संचालक और डॉक्टर नदारद, अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: संचालक और डॉक्टर नदारद, अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस
विज्ञापन
मरदह स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ. राम कुमार। संवाद
- फोटो : 1
मरदह। अवैध भ्रूण लिंग जांच पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को मरदह बाजार स्थित लोबो अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर संचालक और अल्ट्रासाउंड करने वाले अधिकृत चिकित्सक दोनों नदारद मिले। सेंटर पर अन्य खामियां भी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेंटर का पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी है।
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामकुमार ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 के तहत उप जिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण संबंधी बोर्ड रिसेप्शन और अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा मिला। पंजीयन बोर्ड का भी डिस्प्ले था। उन्होंने बताया कि सेंटर संचालक को पूर्व में निरीक्षण की जानकारी दिए जाने के बावजूद वह मौके पर मौजूद नहीं मिला।
अल्ट्रासाउंड करने वाला अधिकृत चिकित्सक भी सेंटर पर उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान सेंटर बंद मिला और वहां शौचालय की सुविधा भी नहीं मिली। डॉ. रामकुमार ने बताया कि सेंटर को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।