फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now carpets will not have to be sent to Delhi for quality testing, testing can be done in Bhadohi only....

Bhadohi News: गंगा घाट पर डूबे प्रयागराज के शिवम का शव 22 घंटे बाद मिला

Mon, 17 Jun 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Now carpets will not have to be sent to Delhi for quality testing, testing can be done in Bhadohi only....
सीतामढ़ी। जिले के पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में शनिवार को गंगा में डूबे 22 वर्षीय बीएससी के छात्र शिवम विश्वकर्मा का शव रविवार को गंगा में उतराया मिला। मृतक प्रयागराज के सरायममरेज कोतवाली के भूसलपुर (कुन्दौरा) निवासी नगीना विश्वकर्मा का पुत्र था। बीते एक महीने के भीतर सीतामढ़ी गंगा घाट पर छह लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। वहीं 22 लोगों को बचाया जा सका है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी में शनिवार को गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से दो युवक डूबने लगे थे। एक को मछुआरों ने बचा लिया, लेकिन शिवम गंगा में डूब गया था। स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। बाद में एसडीआरफ की टीम लगी रही। सीतामढ़ी चौकी इंचार्ज श्री प्रकाश मिश्र ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ के सर्च अभियान के दौरान रविवार सुबह आठ बजे शव कलिंजरा गंगा घाट के पास उतराया मिला। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। मृतक बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मां कुसुम सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोइरौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर सीतामढ़ी में गंगा में हादसों की संख्या बढ़ने लगी है। पर्यटन स्थल होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और गंगा में स्नान करने जाते हैं। इस बीच उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता और गहरे पानी में चले जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि गंगा में बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed