फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to Public Information Officer of KN University

Bhadohi News: केएन विश्वविद्यालय के जन सूचना अधिकारी को नोटिस

Wed, 27 May 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Notice to Public Information Officer of KN University
काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय के जनसूचना अधिकारी/प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने में की जा ही हीलाहवाली पर राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली के नटवां जंगी रोड निवासी ऋचा ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी कि उनके पति विवेक महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कब से तैनात हैं। उन्हें प्रति माह कितना वेतन मिलता है। तय समय व्यतीत होने के बाद भी जानकारी न मिलने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग में याचिका दाखिल की थी। राज्य सूचना आयुक्त ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही अगली सुनवाई तिथि 16 जुलाई को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed