फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not being cut dry, girl students demonstrated

नहीं काटे जा रहे सूखे पड़े,छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Mar 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Not being cut dry, girl students demonstrated
दुर्गागंज। दुर्गागंज इंटर कालेज की छात्राओं ने परिसर के सूखे पेड़ों की कटाई की मांग करते हुए वनविभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षण कक्ष खपरैलयुक्त है और परिसर में लगे पेड़ सूखकर गिर रहें है। इससे स्कूल परिसर में हादसे की आशंका बनी रहती है। बताया बुधवार की भोर में गिरे पेड़ ने स्कूल के कक्ष को नुकसान पहुंचाया है। यह अच्छा था कि स्कूल बंद होने के पर पेड़ गिराव वरना अनहोनी हो सकती थी। कालेज प्रबंधक विश्वंभरनाथ पांडेय व प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि वनविभाग के कार्यालय में तैनात अधिकारी-कर्मचारी एक बार लिखापढ़ी करने पर स्टीमेट तैयार कर रहे हैं। कहा कि पेड़ों को नीलाम कराकर कटाई नहीं कराते है और स्टीमेट को सत्ताधारी नेताओं के प्रभाव में रोक दिया जाता है। जबकि दूसरे पत्र में पेड़ों की नीलामी के लिए जोर दिया गया जिसकी सुनवाई न विभाग कर रहा है न शिक्षा विभाग ही इस पर ध्यान दे रहा है। स्कूल परिसर में कई वर्ष पहले लगे यूकेलिप्टस के पेड़ सूखकर जर्जर हाल हैं। पेड़ से आए दिन डालियां गिरती रहती है जिससे हादसे का डर बना रहता है। चेतावनी दी की यदि एक सप्ताह में वनाधिकारी ने उचित निर्णय नहीं लिया तो डीएम से मिलकर मनमानी की पोल खोली जाएगी। प्रदर्शन करने वाल में सविता, उर्मिला, नीलम, कुसुम, अनीशा, पूजा, आरती, दिव्या, श्रीनाथ पांडे, विजयनाथ पांडेय ,ब्रह्मदेव पांडेय, आशुतोष पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, विजय यादव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed