फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No repairs in a decade; road to the village in a dilapidated state

Bhadohi News: एक दशक से नहीं हुई मरम्मत, गांव जाने का मार्ग बदहाल

Mon, 03 Aug 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
No repairs in a decade; road to the village in a dilapidated state
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग से वेदमनपुर गांव जाने वाली सड़क एक दशक से बदहाल है। मरम्मत न होने के कारण गांव जाने का रास्ता पूरी तरह से जर्जर हो गया है। गांव की करीब सात हजार की आबादी बारिश के समय में दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं। आक्रोशित लोगों ने उपेक्षा का आरोप लगाया और सड़क को दुरूस्त किए जाने की मांग की। गांव निवासी प्रकाश दुबे, इम्तियाज अंसारी, जहीर आलम ने बताया कि गांव जाने वाला करीब 300 मीटर मार्ग एक दशक पहले जिला पंचायत निधि से बनाया गया था। उसके बाद आज तक इसकी मरम्मत नहीं की गई। सड़क की मरम्मत न होने से स्थिति यह हो गई है कि पूरा मार्ग गड्ढों से पट गया है। बारिश के समय में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाता है, जहां पर पानी में राहगीर गिरते रहते हैं। इस समय बारिश का समय चल रहा है। जिससे हर दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने गांव के मार्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि अगर मरम्मत नहीं की गई तो वे प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed