फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine warrants arrested, 13 banned

Bhadohi News: नौ वारंटी गिरफ्तार, 13 को किया पाबंद

Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nine warrants arrested, 13 banned
ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान में रविवार को पुलिस ने नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया जबकि 13 को शांति भंग में पाबंद किया।
विज्ञापन

गोपीगंज के उप निरीक्षक मनोज कुमार राय ने पूरेशंभू से वारंटी रामराज, कठौता से इश्तियाक को गिरफ्तार किया। जौहरपुर और चकसुंदरपुर से दो-दो को पाबंद किया गया। कोइरौना के उप निरीक्षक शिवनाथ सिंह ने कूड़ीकला के वारंटी नागेंद्र, एनडीपीएस के वारंटी छेछुआ के महेंद्र राम और मनीपुर इटहरा गांव से सुनील कुमार को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव ने वारंटी बिजली को पकड़ा, जबकि चार को शांतिभंग में चालान किया। भदोही कोतवाली पुलिस ने वारंटी एजाज निवासी काशीपुर का चालान किया। उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह ने वारंटी जयशंकर निवासी रजपुरा को पकड़ा। इसके अलावा पिपरिस डीह से दो, रामरायपुर से दो, मूंसीलाटपुर से एक का चालान किया। चौरी थाने के उप निरीक्षक अविनाश त्रिपाठी ने पचपटिया से वारंटी बृजलाल को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed