फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Negligence: Anganwadi center running in a rented house

लापरवाही: किराये के मकान में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र

Tue, 19 Sep 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Anganwadi center running in a rented house
डीघ ब्लाॅक के निबिहा-मझगवां गांव में लगभग 10 वर्ष बाद भी एक कक्षीय आंगनबाड़ी का कार्य पूरा नहीं हो सका है। कर्मचारी किराये का मकान लेकर विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराकर अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य पूरा कराते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण कमलेश यादव, सर्वेश यादव, मोहन यादव, सुनील कुमार ने बताया कि बीते दो पंच वर्षीय योजना में उक्त आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण स्वीकृत धनराशि से शुरू कराया गया था, लेकिन अभी तक न कार्य पूरा हो सका है न केंद्र का लाभ बच्चों, धात्री महिलाओं, किशोरियों को मिल रहा है। केंद्र में तैनात कर्मचारी तब से अब तक किराए के मकान में मात्र औपचारिकता तक सीमित हैं। स्थायी केंद्र के अभाव में विभाग से प्राप्त हो रहे पुष्टाहार, खाद्य सामान कहां जा रहे हैं कोई पता नहीं। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि बीते दो पंच वर्षीय कार्यकाल का मामला है। फिर भी वह विकास भवन, डीघ ब्लॉक कार्यालय तक चक्कर लगाकर अधूरे केंद्र को पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं। बीडीओ डीघ धनराज कोटार्य ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर जांच की गई। जांच में कार्यदायी संस्था आरईएस के सामने आने पर रिमाइंडर भी दिया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। अब मनरेगा के तहत अधूरा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed