फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National Sports Day

राष्ट्रीय खेल दिवस

Mon, 29 Aug 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
National Sports Day
राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय में कबड्डी खेलते छात्र - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/भदोही। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से मेजर को याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। भदोही के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को विभिन्न खेलों का आयोजन कर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ.मुरलीधर राम गुप्ता ने खेलों का वर्चुअल शुभारंभ किया। कहा कि जुबां पर मेजर ध्यानचंद का नाम आते ही शरीर खेलों के लिए मचलने लगता है। हर युवा को चाहिए कि मेजर ध्यानचंद जैसी लगन और इमानदारी से अपने खेल को आगे बढ़ाए। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि सुबह योगाभ्यास से खेल दिवस का शुभारंभ किया गया। इसके बाद कबड्डी, क्रिकेट, हाकी, टेबल टेनिस, खो खो आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने अपने अंदर के खेल को जगाया। इस मौके पर डॉ. गौतम गुप्ता, नैक प्रभारी डा.अनुराग सिंह, डॉ.माया यादव, डा.राजकुमार सिंह यादव, डा.रुस्तम अली, डा.आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डा.भावना सिंह, डा.अंकिता तिवारी, डा.अमित तिवारी, डा.शिखा तिवारी, आशीष जायसवाल, पूनम द्विवेदी आदि रहे। गुलाबी देवी बिंद इंटरमीडिएट कॉलेज माधोपुर लोहरा खास में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी की देखरेख में इसका शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता प्रबंधक गुलाबी देवी ने किया। बालिका वर्ग कबड्डी में रिंकी की टीम प्रथम और प्रिया मौर्य टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग में विकास कुमार की टीम प्रथम और जयप्रकाश की टीम द्वितीय रही। इस मौके पर प्रेमचंद्र, राकेश पाल, इंदू पाल, राहुल आदि रहे। जूनियर हाईस्कूल गोपीगंज में शिक्षकों के डिस्कस थ्रो में अखिलेश कुमार अनुदेशक लाला नगर प्रथम, मनोज कुमार यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक की महिला प्रतियोगिता में रीना यादव प्रथम, गोला फेंक में अखिलेश कुमार यादव प्रथम रहे। औराई के केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में मेजर ध्यान चंद्र की जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें महाविद्यालय की कला संकाय औरविज्ञान संकाय की टीमों के बीच कबड्डी का रोचक मुकाबला खेला गया। क्रीड़ा प्रभारी जय कुमार ने बताया कि विज्ञान संकाय ने जीत दर्ज किया। कला संकाय की टीम में कप्तान आरूषि सिंह, नंदनी चौबे, आयुषी मिश्रा, भावना सिंह, रूबीना बानो रहीं जबकि विज्ञान संकाय की टीम में प्रिया सिंह, पूनम मिश्रा, राशि तिवारी, अनीता यादव,अनुष्का दूबे रहीं। प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर त्रिपाठी ने टीम की छात्राओं को पुरस्कृत किया। भिखारीपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता मुख्य अतिथि डॉ. जे एस बिंद ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed