{"_id":"6952db0ff5f2af573303aec2","slug":"monday-was-the-coldest-day-of-december-with-the-maximum-temperature-dropping-by-five-degrees-in-seven-days-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-136823-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, सात दिन में पांच डिग्री गिरा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, सात दिन में पांच डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
सुबह के समय मौसम में छाया रह धुंध । संवाद
ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। दिसंबर महीने का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा। बीते सात दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम पारा 0.8 डिग्री लुढ़ककर 15 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम पारा में मामूली .02 डिग्री की कमी हुई। एक सप्ताह पहले अधिकतम तापमान 20 डिग्री था। जो अब लगभग पांच डिग्री गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार की दोपहर में 10 मिनट के लिए धूप निकली। इसके बाद फिर से बादलों ने डेरा डाल लिया। पछुआ हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने से गिर रहा तापमान
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान और कम होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी में बारिश का प्रभाव एक अनियमित अंतराल पर होने का अनुमान है। इसका प्रभाव पूर्वांचल के सभी जिलों में देखने को मिलेगा। नए साल के पहले और दूसरे सप्ताह तक रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पछुआ हवा के कारण शीतलहर की संभावना है। हवा में अच्छी नमी होने के कारण घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा।
ओपीडी में बढ़े जोड़ों के दर्द, वायरल बुखार के मरीज
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में सोमवार को ठंड बढ़ने के कारण ओपीडी में 700 मरीज पहुंचे। ज्यादातर मरीज मौसम बीमारी सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और जोड़ों के दर्द के रहे। सरपतहां में सौ शय्या अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि ठंड के कारण सभी अस्पतालों में मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए ये करें
- नियमित करें व्यायाम, खुद को रखें हाइड्रेटेड
- रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीएं
- बच्चे को गुनगुना दूध पिलाएं
- संतुलित और पौष्टिक आहार लें
- धूप निकलने पर धूप में बैठें
- आठ घंटे की नींद लें
- त्वचा का ख्याल रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें
- फ्लू शॉट वैक्सीन लगवाएं, इससे मौसमी बीमारियों से बचेंगे
नोट: ये सलाह जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने दी है।
जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
डीएम शैलेष कुमार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। अलाव या ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग सावधानी से करने की अपील की गई है। इससे घर में जहरीली गैस न भरें। शरीर को सूखा रखने, कोहरे के समय सफर न करने, स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी अस्पताल में उपचार करने, आसपास में अकेले रह रहे लोगों का ध्यान रखनें, अगींठी सोने से पहले बुझाकर सोने की अपील की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट:
29 दिसंबर - 15 - 8
28 दिसंबर - 17.8 - 8.2
27 दिसंबर - 19.4 - 8.3
26 दिसंबर - 19.9 - 8.5
25 दिसंबर - 18.7 - 8.5
24 दिसंबर - 20.1 - 9.2
23 दिसंबर - 19.3 - 10.1
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस