फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Molestation with a girl returning from the shop, three arrested

दुकान से लौट रही युवती से छेड़खानी, तीन गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Molestation with a girl returning from the shop, three arrested
ज्ञानपुर। भदोही नगर में चाय की दुकान से लौट रही युवती से छेड़खानी के तीन आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहले तो पुलिस हीलाहवाली करती रही, लेकिन एसपी की सख्ती के बाद कोतवाली पुलिस एक्शन में आई। वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो सितंबर को भदोही नगर के एक मोहल्ले में चाय की दुकान से लौट रही युवती को रोककर तीन युवकों ने अश्लील फब्तियां कसीं। विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी की गई। युवती के पिता की तहरीर के बाद भी पुलिस शांत रही। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल होने पर महकमे में खलबली मच गई। एसपी डॉ. अनिल कुुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी इत्साम, फोकाली, अयान अंसारी निवासी अब्बास नगर वार्ड सात को इंदिरा मिल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। तीनों पुलिस को चकमा देकर भागने के फिराक में थे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारती ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी तरह सुरियावां पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में शफीक अहमद अंसारी और सुफियान अंसारी निवासी कुंदीपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed