फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mobilized villagers

अंडरपास निर्माण को लामबंद हुए ग्रामीण

Tue, 07 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mobilized villagers
गोपीगंज। नगर के पश्चिमी छोर कठौता तिराहे को मुख्य जंक्शन मानकर अंडरपास का निर्माण और निर्माणाधीन फ्लाई ओवरब्रिज की लंबाई बढ़ाने की मांग को लेकर संगठनों के साथ-साथ ग्रामीण भी लामबंद होने लगे हैं। मंगलवार को कठौता में कमलेश सिंह के आवास पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने इसके लिए आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजमार्ग प्राधिकरण कठौता तिराहे को फ्लाई ओवर निर्माण का हिस्सा बताते हुए बंद करना चाहता है। कहा कि उक्त तिराहा राजमार्ग से सीधे उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता है। बावजूद इसके प्राधिकरण प्रमुख तिराहे को बंद करना अनुचित है। चेतावनी दी कि एनएचएआई तिराहे को जोड़ने के लिए राजमार्ग पर अंडरपास का निर्माण नहीं करा रहा है तो पुल की लंबाई बढ़ा सकता है। ऐसा न करने पर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। अंत में हस्ताक्षरित ज्ञापन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया। इस मौके पर नंद सिंह, अवनीश सिंह, राजेश सिंह, दधिबल सिंह सहित बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed