फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minor Girl shot dead in bhadohi accused youth absconding

Bhadohi: किशोरी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, चचेरी बहन को छोड़ा, आरोपी युवक फरार

Wed, 18 Jan 2023 11:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Jan 2023 11:46 PM IST
सार

भदोही जिले के कांतिरामपुर गांव में बुधवार देर शाम एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक बगल के गांव का है। वारदात के बाद से फरार है।  किशोरी अपने घर के पास खेत में शौच करने गई थी। उसी दौरान उसको गोली मारी गई।

विज्ञापन
Minor Girl shot dead in bhadohi accused youth absconding
किशोरी की हत्या की सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले कांतिरामपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ में मौजूद चचेरी बहन को छोड़ दिया।  किशोरी अपने घर के पास खेत में शौच करने गई थी। उसी दौरान उसको गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि हत्या की वजह क्या है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुरियावां के बिंदनगर कांतिरामपुर निवासी सुनील कुमार बिंद की 16 वर्षीय पुत्री अनुराधा अपनी चचेरी बहन निशा के साथ बुधवार की देर शाम शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही घात लगाए बैठा मीनापुर निवासी अरविंद उर्फ पंचू विश्वकर्मा ने किशोरी की कनपटी पर बंदूक सटाकर हमला कर दिया। जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन

किशोरी इंटर की छात्रा थी

घटना की प्रत्यक्षदर्शी चचेरी बहन निशा बदहवास होकर घर पहुंची और घर वालों को घटना की जानकारी दी। जिससे परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। किशोरी इंटर की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed