फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Meter readers protest at the Collectorate for honorarium

Bhadohi News: मानदेय के लिए मीटर रीडरों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 10 Jul 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Meter readers protest at the Collectorate for honorarium
ज्ञानपुर। बिजली निगम में कार्यरत मीटर रीडरों ने मानदेय और पीएफ की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यदायी फर्म की जांच कराकर मानदेय दिलाने की मांग किया। कहा कि मानदेय न मिलने से उनके परिवार पर भूखमरी की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं के मीटर की जांच के लिए मीटर रखे गए हैं। भदोही और ज्ञानपुर उपखंड में करीब 150 से अधिक मीटर रीडर लगाए गए हैं। मंगलवार को 50 से अधिक की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे मीटर रीडरों ने फर्म के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि शासन स्तर से नामित स्टर्लिंग सर्विसेस कंपनी की ओर से उनको रखा गया है। पिछले 32 महीने से उनका पीएफ और चार महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जिससे उन्हें परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिससे उनका परिवार फांकाकशी के दौर से गुजर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जयशंकर पाल, शशि विश्वकर्मा, मो. इस्लाम, महेश मिश्रा, मुन्ना खान, खुशियाल, वासिफ, अफजल खान, प्रदीप कुमार, सरताज आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed