{"_id":"5e2492cf8ebc3e4b612e6060","slug":"message-of-harmony-in-bhadohi-bhadohi-news-vns5061247112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि परिवार का सहभोज कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि परिवार का सहभोज कार्यक्रम
विज्ञापन
भदोही। पंतजलि योग परिवार द्वारा रविवार को नेशनल इंटर कालेज में समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। सहभोज में सैकड़ो योग शिक्षक-साधकों के अलावा नगर के संभ्रांतजन शामिल हुए। डीएम राजेंद्र प्रसाद भी आयोजकों के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता समय की मांग है। इसमे पंतजलि परिवार के भूमिका सराहनीय है। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम को सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कहा कि योग सत्य अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह से प्रारंभ होकर शौच, संतोष और तप के द्वारा प्राणायाम के निरंतर अभ्यास से प्राप्त होता है। कहा कि समाज को जोड़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग से जुड़ने की आवश्यकता है। राज्य प्रभारी संदेश योगी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अन्न के पाचन से रस बनता है और वह स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है उसी प्रकार समाज के सभी वर्ग, संप्रदाय, जाति को एक स्थान पर एकत्र कराकर समरसता पैदा करता है। आज राष्ट्र हित में यह सर्वथा आवश्यक है। इस मौके पर पंतजलि युवा भारत के सदस्यों ने सुंदर योगासनों के द्वारा लोगों का मन मोह लिया। महिला पंतजलि की बहनों ने आगंतुकों को तिलक लगाकर व पुष्प देकर स्वागत किया।
संचालन जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान धीरज सिंह ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पतंजलि सहराज्य प्रभारी दुर्गेश योगी, संघ प्रचारक प्रमोद जी, सुरेश मौर्य, स्नेहलता श्रीवास्तव, आरती सिंह, फूलचंद सरोज, अर्चना पांडेय, सुनील कुमार, राजन मौर्य, दीपक यादव, पंकज सिंह, विजय शंकर मौर्य, कैलाशनाथ दुबे, संतोष पाल, राहुल यादव, मेराज शेख, हर्ष चांडक, आशुतोष बरनवाल, मेंहीलाल मौर्य शामिल रहे।