फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury rolled by westerly winds, melting increased

पछुआं हवाओं से लुढ़का पारा, गलन बढ़ी

Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled by westerly winds, melting increased
ज्ञानपुर। मौसम ने मंगलवार को फिर पलटी मारी। सुबह धुंध और बादलों के बीच पछुआ हवाओं से न्यूनतम और अधिकतम पारा चार से पांच डिग्री लुढ़क गया। इससे गलन बढ़ गई और दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। हवाओं के सामने धूप भी बेअसर हो गई। ठंड दूर करने के लिए लोग अलाव के पास बैठे रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते सामान्य हो रहे मौसम ने एक बार फिर से करवट ले लिया है। तीन से चार दिनों तक सामान्य मौसम रहने के बाद मंगलवार को सुबह अचानक मौसम बदल गया। कोहरे के घने साए में सुबह हुई तो सर्द पछुआ हवा के झोकों से लोग कांपने लगे। गलन में वृद्धि होने से जन-मानस बेहाल हो गया। सुबह बिस्तर से निकले लोग राहत पाने के लिए अलाव के आसपास ही चिपके रहे। तीन दिनों तक एक से दो कपड़े पहनकर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में दिखे। तीन दिन पूर्व न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री रहा, वहीं अब सात डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम 27 से 22 पर आ गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पछुआ हवाओं से गलन बढ़ी रहेगी। कोहरा छाने के साथ ही धूप भी निकलेगी। वहीं दूसरी ओर नगरीय क्षेत्रों में जल रहे अलाव ठंडे पड़ चुके हैं। इसके चलते जरूरी कार्यों से निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अलाव जलाने के दावे भी फेल हो चुके हैं। गिने-चुने स्थानों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने मौसम को फसल के लिए लाभकारी बताया। कहा कि ठंड और गलन गेहूं के लिए फायदेमंद है। इससे फसलों का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed