फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Memorandum given to DM, demand to make Semradhanath a tourist destination

डीएम को दिया ज्ञापन, सेमराधनाथ को पर्यटनस्थल बनाने की मांग

Fri, 05 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to DM, demand to make Semradhanath a tourist destination
बाबा सेमराधनाथ धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर एकजुटता दिखाई। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित पर्यटन स्थल समधा ताल को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि बाबा सेमराधनाथ धाम को पर्यटन स्थल घोषित कराने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

हिंदुत्व सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित पाठक, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीष राधेश्याम तिवारी ने ज्ञापन डीएम को सौंपकर बताया कि प्राचीन कुएं में विराजमान बाबा सेमराधनाथ आस्थावानों के रग-रग में बसे हैं। प्रत्येक सोमवार को दर्शन-पूजन, सावन माह में जलाभिषेक के लिए लाखों भक्त पहुंचते हैं। माघ मेले में एक माह तक गंगा तट पर कल्पवास के लिए प्रशासन द्वारा प्रत्येक सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाता है। भक्तजन मां गंगा की तलहटी में रम कर भजन-कीर्तन करते हैं और धाम विंध्य नगरी की सीमा को भी जोड़ता है। पर्यटन स्थल के लिए बाबा सेमराधनाथ धाम हर तरह की औपचारिकता पूरी करता है। सर्वेक्षण रिपोर्ट शासन को भेजकर पर्यटन मैप में शामिल कराया जाना भक्तों के हित में होगा। इस मौके पर विपिन शुक्ला, चंद्रेश तिवारी, आदर्श मिश्रा, अंकित प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed