फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Membership of Owaisi who supports Palestine should be cancelled.

Bhadohi News: फिलिस्तीन का समर्थन करने वाले ओवैसी की रद्द हो सदस्यता

Mon, 01 Jul 2024 04:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Membership of Owaisi who supports Palestine should be cancelled.
सुरियावां। जेपी नगर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक हुई। जिसमें हैदराबाद सांसद ओवैसी की ओर से संसद में फिलिस्तीन का नारा लगाने पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने ओवैसी की संसदीय सदस्यता रद्द करने की मांग की। अध्यक्षता कर रहे सुनील उपाध्याय ने बताया कि एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ के बाद जय फिलिस्तीन का नारा दिया था। फिलिस्तीन को हमास नियंत्रित करता है। जो कि खूंखार आतंकवादी संगठन है। उसका नारा देकर ओवैसी ने देश विरोधी मानसिकता को दर्शाया है। रमा शंकर उपाध्याय ने कहा कि ऐसी मानसिकता के लोगों से निपटने के लिए समस्त हिंदू समाज को एकत्रित होने की जरूरत है। विहिप के प्रखंड मंत्री राजेश चंद्र दुबे कहा कि देश में बैठे ऐसे जयचंदों से निपटना अति आवश्क है। बैठक में राज नारायण दुबे, सीताराम पांडेय, वशिष्ठ नारायण दुबे, विशाल उपाध्याय, महेंद्रनाथ पांडेय, हिमांचल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed