फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Member absent in meeting, complaint to DM

बैठक में सदस्य गैर हाजिर, डीएम से शिकायत

Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Member absent in meeting, complaint to DM
ज्ञानपुर। सुरियावां विकास खंड के महजूदा गांव में भूमि प्रबंध समिति की बैठक में सदस्य नहीं पहुंच रहे हैं। इससे गांव में गरीबों के भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही। ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय की शिकायत पर डीएम ने डीपीआरओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रधान ने शिकायत में बताया कि गांव में करीब 70 बीघे सरकारी जमीन पर भूमाफिया काबिज हैं। गरीबों को कृषि, आवास आवंटन के लिए तीन बार बैठक बुलाई गई, लेकिन समिति में शामिल सदस्य नहीं आए। आरोप लगाया कि कुछ सदस्य सरकारी जमीन कब्जा करने वालों में ही शामिल है। सदस्यों के न आने से बैठक की कार्यवाही नहीं हो पा रही। प्रधान की शिकायत को डीएम ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed