फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   medical staff room, danghar and davanpur sealed

स्वास्थ्यकर्मी का कक्ष, डंगहर और दवनपुर सील

Mon, 01 Jun 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
medical staff room, danghar and davanpur sealed
औराई/सुरियावां। सुरियावां सीएचसी के एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद खुद पर सीएचसी के प्रतिनिधिमंडल से न मिलने के आरोपों के मद्देनजर सोमवार को सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सुरियावां सीएचसी का निरीक्षण किया। संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी के सीएचसी सुरियावां के कक्ष और आवास के साथ ही डंगहर और दवनपुर गांवों को सील कर दिया गया। साथ ही प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर सीएमओ ने सुरियावां सीएचसी अधीक्षक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

रविवार को सुरियावां सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी समेत जिले में कुल चार लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। शाम को ही उन्हें मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में भेजा गया। सोमवार को पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मी के मनापुर स्थित आवास और सीएचसी स्थित कक्ष को एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्र की देखरेख में सील किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह भी रहे। हालांकि आसपास के लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए। कहा कि जिस कमरे में स्वास्थ्यकर्मी रहता था उसी के समीप ही क्वारंटीन सेंटर है, जबकि सीएचसी के कक्ष के समीप आवास है। आवासीय भवन और क्वारंटीन सेंटर को नहीं सील किया गया। सोमवार को सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सीएचसी सुरियावां का निरीक्षण किया। अस्पताल के बाहर धूप में खड़े प्रवासियों को देख नाराजगी जताई। टेंट की व्यवस्था का निर्देश दिया। सीएमओ ने संक्रमित स्वास्थ्यक
विज्ञापन

र्मी का कमरा सील न करने पर अधीक्षक को फटकार लगाई। कहा कि यह कोविड-19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन है। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अधीक्षक आरबी पाठक से स्पष्टीकरण मांगा साथ हअी विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा। इसी तरह डंगर गांव को हॉटस्पाट घोषित करते हुए एसडीएम भदोही ने सील कराया। औराई के समधा दवनपुर और गिर्दबड़गांव को भी प्रशासनिक अफसरों ने सील कर जरूरी सुविधाएं भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed