फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman's body found hanging in the house, allegation of dowry harassment

घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज उत्पीड़न का आरोप

Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in the house, allegation of dowry harassment
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के बदलीपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न से हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर से पहुंचे मायके पक्ष वालों ने बताया कि सविता (22) की शादी 14 जून 2020 को बदलीपुर निवासी शिवा प्रजापति से कराई थी। शादी के बाद से ही सास लालती देवी और पति शिवा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज कम मिलने की बात कहकर सविता का उत्पीड़न करते थे। पूर्व के दिनों में भी दहेज के कारण सविता को मारापीटा गया था। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी ससुराल पक्ष के व्यवहार में सुधार नहीं आया। सुबह सविता की हत्या कर शव को दुपट्टे के सहारे लोहे के गार्डर में लटका दिया। उधर, सास लालती देवी ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय बदलीपुर में रसोइयां का कार्य करती हैं और परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करते हैं। मंगलवार की सुबह भी सब अपने काम पर थे। लगभग आठ बजे पता चला कि बहू सविता ने फंदा लगाकर जान दे दी है। घीर पर जुटी भीड़ ने किसी तरह सविता को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीओ भदोही अजय चौहान ने बताया कि नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय के साथ पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर विवाहिता के पति शिवा प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है। फारेंसिक टीम भी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed