फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Managing Director of Nirman Nigam inspected the Mart

निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक ने किया मार्ट का अवलोकन

Fri, 16 Sep 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Managing Director of Nirman Nigam inspected the Mart
एक्सपो मार्ट का निरीक्षण करते राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक व अन्य लोग - फोटो : BHADOHI
भदोही। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, यूके सिंह तथा महाप्रबंधक संदीप प्रधान ने शुक्रवार को कारपेट सिटी स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण किया। कारपेट एक्सपो शुरू होने से पहले पूरी व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि कारपेट एक्सपो मार्ट में 15 से 18 अक्तूबर तक इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन होगा। भदोही में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। एक्सपो मार्ट का निर्माण हुए दो वर्ष से अधिक समय हो चुके हैं। लेकिन अब तक यहां कोई उद्देश्य परक आयोजन नहीं हो सका है। अब जब यहां एक्सपो आयोजन की तिथियां घोषित हुई हैं तो आयोजकों कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के अधिकारियों के समक्ष कई कमियां गिनाईं थीं। साथ ही 15 अक्तूबर से पहले समस्याओं को दूर करने की मांग की थी। शुक्रवार को परिषद के पूर्व प्रशासनिक सदस्य उमेश कुमार गुप्ता तथा प्रशासनिक सदस्य रोहित गुप्ता ने अधिकारियों को मार्ट का बेसमेंट क्षेत्र, कनेक्टिंग कॉरिडोर, प्रदर्शनी हाल का छत, मार्ट के अंदर टूटे शीशे, क्षतिग्रस्त चहारदीवारी, वातानुकूलित सिस्टम, फायर सिस्टम, लिफ्ट इत्यादि का निरीक्षण कराया। पूर्व प्रशासनिक समिति के सदस्य उमेश गुप्ता ने कहा कि यहां पहली बार एक्सपो का आयोजन सबके लिए गर्र्व की बात है। एक्सपो में 60 देशों के 450 से अधिक विदेशी खरीदार आएंगे। इसे देखते हुए एक्सपो मार्ट में चाक चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। जो कमियां हैं, उन्हें मेला आयोजन से दूर करना आवश्यक है। निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी कमियों को समय रहते दूर कर लिया जाएगा। निरीक्षण में परियोजना प्रबंधक इलेक्ट्रिकल मनोज कुमार, परियोजना प्रबंधक सिविल एसपी गुप्ता, अवर अभियंता तालिब हुसैन और अखिलेश कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed