फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lock hanging on community toilet, villagers angry

सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला,ग्रामीण नाराज

Wed, 29 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging on community toilet, villagers angry
औराई के हमीदपट्टी में सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला। संवाद - फोटो : BHADOHI
औराई। ब्लॉक मुख्यालय से सटे हमीदपट्टी गांव में ही लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने शौचालय की देखभाल के लिए प्रति माह हो रहे भुगतान की जांच कराने की मांग की। ग्रामीण लालती देवी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में सामुदायिक शौचालय बनाया गया है। छह माह पूर्व बने शौचालय में देखरेख के लिए समूह की नियुक्ति हो गई, लेकिन अब तक उसका ताला नहीं खुला। शौचालय सफेद हाथी साबित हो रहा है। जिससे बड़ी संख्या में लोग खुले में ही शौच करने के लिए विवश होते हैं। ग्रामीण राजाराम ने कहा कि कोई भी योजना को भुनाने के लिए ब्लॉक प्रशासन तेजी तो दिखाता है लेकिन जब लाभ मिलने का समय आता है कोई न कोई बहाना बना लिया जाता है। ग्रामीण नंदराज ने बताया कि एक ओर स्वच्छता अभियान का नारा देकर हजारों रुपये का बंदरबांट गांव की सरकार ने कर लिया लेकिन ताला लटकते शौचालय के आसपास की गंदगी दूर नहीं हो सकी है। अगल-बगल जंगली झुरमुट, रास्ते में कीचड़ का साम्राज्य ही पहचान है। प्रभारी बीडीओ राघवेंद्र शुक्ला ने शिकायत आने पर शौचालय को चालू कराने की कवायद तेज कर दी गई है। किसी के तैनात न होने पर प्रति माह होने वाले भुगतान की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed