फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   LLB classes to be held at Maa Vindhyavasini University.

Bhadohi News: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में चलेंगी एलएलबी की कक्षाएं

Sun, 30 Aug 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
LLB classes to be held at Maa Vindhyavasini University.
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय को विधि (एलएलबी) पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त मिल गई है। इस स्वीकृति के साथ अब विश्वविद्यालय में विधि शिक्षा का नया अध्याय शुरू होगा। मिर्जापुर व सोनभद्र सहित मंडल व आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एलएलबी की शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की विधि शिक्षा स्थायी समिति ने विवि के निरीक्षण, उपलब्ध अभिलेखों व शैक्षणिक मानकों का परीक्षण करने के बाद यह मान्यता प्रदान की है। यह स्वीकृति अधिवक्ता अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत दी गई है. जो विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गुणवत्ता व आधारभूत व्यवस्थाओं पर बीसीआई की मुहर है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनारायण ने बताया कि बीसीआई ने विश्वविद्यालय को निर्धारित सभी मानकों व शर्तों का पूरा अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही छह माह के भीतर आवश्यक शपथ पत्र व अन्य अभिलेख परिषद को उपलब्ध कराने को कहा गया है। कुलसचिव ने बताया कि अब एलएलबी की पढ़ाई इसी विश्वविद्यालय से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed