फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kabaddi: The Pahadi team won the final match by defeating Sports Stadium 30-21.

कबड्डी : पहाड़ी की टीम ने 30-21 से स्पोर्ट्स स्टेडियम को हराकर फाइनल मैच जीता

Sun, 30 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: The Pahadi team won the final match by defeating Sports Stadium 30-21.
चुनार राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्र
मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

14 वर्षीय बालक हॉकी, जूनियर बालक-बालिका पावरलिफ्टिंग व जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। हाॅकी प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम मिर्जापुर और कछवां की टीम आमने-सामने रही।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पहाड़ी की टीम ने 30-21 से स्पोर्टस स्टेडियम को हराकर फाइनल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मड़िहान विधायक डॉ. रमाशंकर सिंह पटेल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में जिले के दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पावरलिफ्टर कामनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट निधि पटेल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 में सिल्वर मेडिलिस्ट आशीष यादव की अनुपस्थिति में उनके पिता को सम्मानित किया गया। क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हाकी मिर्जापुर एसोसिएशन के सचिव मो तुफैल, विवेक मिश्रा, संतोश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed