फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laxmanpur Rajbaha will be renovated with two crore rupees.

Bhadohi News: दो करोड़ से लक्ष्मणपुर रजबाहा का होगा जीर्णोद्धार

Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Laxmanpur Rajbaha will be renovated with two crore rupees.
मुख्य नहर ज्ञानपुर से निकले लक्ष्मणपुर रजबाहा का दो करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा। नहर विभाग ने जर्जर पुलिया एवं माइनरों को दुरूस्त कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इससे वाराणसी के तीन ब्लॉकों के 100 से ज्यादा गांवों में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी। इसके तहत पांच किमी कच्चे रास्ते पर खड़ंजा भी बिछाया जाएगा।
ज्ञानपुर मुख्य नहर प्रयागराज के केहुनी से निकलकर वाराणसी और मिर्जापुर जिले तक जाती है। इसकी लंबाई 74 किमी है। इससे चार रजबाहा जुड़े हैं। इनमें डीघ रजबाहा करीब 17 किमी, भदोही रजबाहा की लंबाई 53 किमी, सीखड़ रजबाहा की लंबाई 43 किमी और लक्ष्मणपुर रजबाहा 15 किमी है। इससे भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के करीब ढाई से तीन लाख किसानों को लाभ मिलता है। सीखड़ और डीघ रजबाहा के जीर्णोद्धार के लिए शासन से धनराशि जारी हो गई है और विभाग को धनराशि मिल गई है। इससे दोनों रजबाहा पर काम शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

नहर विभाग ने अब वाराणसी में सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए लक्ष्मणपुर रजबाहा के जीर्णोद्धार के लिए कदम उठाया है।
दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई है। इससे रजबाहा के जर्जर पुलिया की मरम्मत समेत अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
रजबाहा से वाराणसी के तीन ब्लॉकों के 90 किलोमीटर तक आसपास के गांवों में स्थित खेतों में नहरों से सिंचाई होती है। इनमें सेवापुरी, आराजीलाइन और काशी विद्यापीठ ब्लाॅक के 100 से ज्यादा गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार पाल ने बताया कि लक्ष्मणपुर रजबाहा के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ एक लाख रुपये की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई है।
स्वीकृति मिलने पर टूटी नालियां, जर्जर पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि पानी टेल तक पहुंचे और किसान सिंचाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed