फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   lawyers did not work

Bhadohi News: वकीलों ने नहीं किया कामकाज

Fri, 14 Apr 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
lawyers did not work
भदोही। भदोही तहसील बार के वकीलों ने कानपुर बार एसोसिएशन के न्यायिक कार्य बहिष्कार का समर्थन करते हुए तहसील में बृहस्पतिवार को कामकाज का बहिष्कार किया। तहसील में आज अधिवक्ताओं ने बैठक कर कानपुर के अधिवक्ताओं का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी अधिवक्ता के अधिकारों की लड़ाई के लिए बार एसोसिएशन साथ है। तहसील बार के अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने कहा कि कायदे कानून सभी के लिए बराबर हैं। चाहे कोई न्यायिक अफसर ही क्यों न हो, लेकिन कानपुर में न्यायिक अफसर को बचाने के लिए नियम कानून को ताक पर रखा जा रहा है। बैठक के दौरान अधिवक्ता एकता के नारे भी लगाए गए। महामंत्री परिमल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोई न्याय की कुर्सी पर बैठा तो वह न्याय के लिए बैठा है न कि अधिवक्ताओं को अपमानित करने के लिए। लोगों ने कहा कि हम लोग जब तक कानपुर अधिवक्ताओं का आंदोलन समाप्त नहीं हो जाता तब तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। लोगों ने प्रदेश सरकार से शीघ्र मामले में हस्तक्षेप कर विवाद का पटाक्षेप करने की मांग की है। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता शोभनाथ यादव, महेंद्र बिंद, पुष्पराज पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, सुनील मिश्रा, संदीप यादव, जय सिं, पवन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed