{"_id":"69bef53223f22df42600283e","slug":"lathis-and-sticks-used-in-a-dispute-over-land-holdings-nine-injured-fir-against-21-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140621-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पट्टीदारी के विवाद में चले लाठी-डंडे, नौ घायल, 21 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पट्टीदारी के विवाद में चले लाठी-डंडे, नौ घायल, 21 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
भदोही। उमरी गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों से 16 नामजद सहित 21 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी संदीप सिंह का आरोप है कि उनके पट्टीदार ह्रदय सिंह, अनिल सिंह, आशीष सिंह, आदेश सिंह, अमन सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह, प्रमोद सिंह, उत्तम सिंह, हरिओम सिंह व जयप्रकाश सिंह गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर घर में घुसकर मारपीट करने लगे।
इसमें उनके साथ बेटी अंजली, भाभी सुधा, चचेरी बहू नीतू सिंह व नाती पुष्पराज को चोट आई है। वहीं, दूसरे पक्ष से आशीष सिंह का आरोप है कि विपक्षी संदीप सिंह, रमाशंकर सिंह, पुष्पराज सिंह, शिवा सिंह, युवराज सिंह समेत पांच अज्ञात लोग पहुंचे और उनको और उनके बेटे आदर्श के साथ धीरज सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि दोनों पक्षों से 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद