फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laptop stolen from Jan Seva Kendra and sold to a shopkeeper; culprit caught.

Bhadohi News: जनसेवा केंद्र से लैपटॉप चोरी कर दुकानदार को बेचा, पकड़ा गया

Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Laptop stolen from Jan Seva Kendra and sold to a shopkeeper; culprit caught.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित जनसेवा केंद्र से आरोपी राकेश यादव ने रविवार को लैपटॉप चोरी कर लिया और बगल के दुकानदार को आठ हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक प्रफुल्ल कुमार राय की तहरीर पर पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मझवारा बाजार निवासी प्रफुल्ल कुमार राय अपने घर के कमरे में जनसेवा केंद्र और मोबाइल की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह करीब 9 बजे दुकान खोलकर बैठे थे। इसी दौरान एक कोपागंज थाना के कसारा गांव निवासी राकेश यादव दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर घुस गया और टेबल पर रखा लैपटॉप लेकर भाग गया।
विज्ञापन

चोरी की पूरी घटना दुकान में और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रफुल्ल ने जब टेबल की तरफ देखा तो लैपटॉप गायब था। लैपटॉप के बारे में पूछने पर उसने एक छात्र को आठ हजार रुपये में बेच देने की जानकारी दी। सभी उसे लेकर लैपटॉप खरीदने वाले युवक के पास पहुंच गए और लैपटॉप बरामद कर लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed