फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   KNPG college campus will be monitored through cameras

Bhadohi News: केएनपीजी महाविद्यालय परिसर की कैमरों से होगी निगरानी

Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
KNPG college campus will be monitored through cameras
ज्ञानपुर। नकल विहीन परीक्षा के साथ महाविद्यालय में अराजकतत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए 70 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके पहले 80 कैमरे महाविद्यालय में लगाए गए थे। कॉलेज में जहां कैमरे नहीं लग सके हैं। वहां नए कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की मानिटरिंग प्राचार्य कक्ष से स्वयं प्राचार्य द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नकल विहिन परीक्षा और अराजतत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से चार साल पहले 70 सीसी कैमरों से लैस कराया गया था। इसके बाद भी महाविद्यालय के कई ऐसे विभाग और क्षेत्र थे। जहां सीसी कैमरे नहीं लग पाए थे। महाविद्यालय में अक्सर अराजकतत्वों की शिकायतें मिलती रहती है। जिस पर नकेल कसने के लिए महाविद्यालय पूरे कैंपस को सीसी कैमरों से लैस करने जा रहा है। जिसमें अब लाइब्रेरी, मेन गेट, गृह विज्ञान विभाग, क्रीडा विभाग सहित अन्य जगहों पर सीसीटीवी लगाए जायेंगे। प्राचार्य डॉ. रमेश यादव ने बताया कि परिसर के चारों तरफ कैमरे लगाए जायेंगे। जिससे कि महाविद्यालय का परिसर सुरक्षित हो सके। इनमें कॉलेज के वाचनालय के अलावा कर्मचारी कक्ष, खेलकूद विभाग, गृह विज्ञान विभाग इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed