फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kidney and liver tests begin at the 100-bed hospital

Bhadohi News: सौ शय्या अस्पताल में शुरू हुई किडनी, लिवर की जांच

Sat, 05 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kidney and liver tests begin at the 100-bed hospital
। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में किडनी व लिवर की जांच शुरू हो गई है। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। अब उन्हें निजी लैब का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अखबार के बृहस्पतिवार के अंक में सौ शय्या अस्पताल में तीन दिन से जांच मशीन खराब, किडनी की जांच ठप नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की निंद्रा टूटी। तुरंत मैकेनिक को बुलाकर बृहस्पतिवार शाम को ही मशीन दुरुस्त कराई गई। बता दें कि मशीन में विद्युत करंट पहुंच रहा था, लेकिन मशीन का फंक्सन चालू नहीं हो रहा है। अस्पताल की ओर से इंजीनियर को सूचना दी गई है। इंजीनियर आने में टाल मटोल कर रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद उन्हें अस्पताल बुलाया गया। मशीन को तत्काल सही कराया गया। अस्पताल में रोजाना 450 से 500 की ओपीडी होती है। इसमें से करीब 100 लोगों की जांच लैब में होती है। किडनी की जांच बंद होने से मरीजों को वापस लौटना पड़ता था। लेकिन अब जांच शुरू हो गई है। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि मशीन खराब थी, उसे तत्काल दुरुस्त करा दिया गया है। अब सभी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed