फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   IPHC lab will be built with 1.5 crore

Bhadohi News: डेढ़ करोड़ से बनेगा आईपीएचसी लैब

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
IPHC lab will be built with 1.5 crore
ज्ञानपुर। सबकुछ ठीक रहा तो सरपतहां के 100 शैय्या अस्पताल में डेढ़ करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचसी) की स्थापना होगी। ढाई हजार वर्ग मीटर में लैब भवन अस्पताल के मुख्य गेट के बगल में बनाया जाएगा। इसके बन जाने से एक ही छत के नीचे सारी जांचे हो सकंगी। कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण के लिए मंगलवार को मिट्टी नमूने जांच के लिए बीएचयू भेजा है।
विज्ञापन

जिले की संभावित 20 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हर साल नई-नई योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। दो राजकीय, छह सीएचसी और 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को उपचार किया जाता है। करीब डेढ़ दशक पूर्व 18 करोड़ की लागत से सरपतहां में 100 शय्या अस्पताल का निर्माण शुरू किया गया। 70 से 80 फीसदी अस्पताल पूर्ण हो चुका है। ओपीडी सहित अन्य सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं। अब 100 शय्या अस्पताल में लैब स्थापित करने का प्रयास शुरू हो गया है। यूपी प्रोजेक्ट कार्पोंरेशन लिमिटिड संस्था के कर्मचारियों ने मंगलवार को सौ शय्या अस्पताल परिसर के मुख्य गेट के बगल से लैब भवन के निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा है। लैब तैयार होने के बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी जांच की सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2024 से पहले भवन तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। बताते चलें कि पिछले दिनों राज्य स्तरीय टीम लैब बनाने के लिए महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही का निरीक्षण कर सर्वे किया। लेकिन वहां पर जमीन उपलब्ध न होने के कारण सर्वे टीम वापस जा रही थी। उसके बाद सीएमओ ने तत्काल सर्वे टीम को सौ शय्या अस्पताल में जगह दिखाई। जिस पर सर्वे टीम ने मुहर लगा दी। इसके बाद कार्यदायी संस्था को भवन निर्माण को लेकर प्रपोजल मांगा गया है। संस्था ने सौ शय्या अस्पताल से मिट्टी लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा है। यहां एक भी लैब नहीं है। खून, एक्सरे आदि की जांच जिला अस्पताल ज्ञानपुर में होती है, लेकिन अन्य जांच के लिए निजी लैब पर मरीजों को जाना पड़ता है। जिससे उनको अधिक धन खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इनसेट:
कैैंसर से लेकर गंभीर बीमारियों की होगी जांच
सीएमओ डाॅ. एसके चक ने बताया कि इंटीग्रटेड पब्लिक हेल्थ लैब में गंभीर बीमारियों का जांच होगी। इसके लिए मरीजों को अन्य जनपदों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस लैब में संक्रमित बीमारी सहित टीबी, डेंगू, एड्स, चिकनगुलिया, मलेरिया, कालाजार, डायरिया, कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद आदि सहित तीन दर्जन से अधिक जांचे होंगी।

------------
वर्जन:
इंटीग्रटेड पब्लिक हेल्थ लैब में सभी प्रकार की जांचे एक ही छत के नीचे होगी। लैब बनवाने के लिए सौ शय्या अस्पताल में ढाई हजार वर्ग मीटर में जमीन उपलब्ध करा दी गई है।

-- डाॅ.एस के चक,सीएमओ भदोही।
-------------
सौ शैय्या असपताल में लैब भवन बनाने के लिए मिट्टी का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। सैंपल पास हाने के बाद आगे कि प्रक्रिया शुरु होगी।
-- अशोक वर्मा, जेई कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed